Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के हर गावं की माटी की महक आएगी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के हर गावं की माटी की महक आएगी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में

subhash


Kurukshetra News :  कुरुक्षेत्र के हर गांव की माटी की महक दिल्ली के कर्तव्य पथ तक पहुंचेगी। इस कर्तव्य पद पर अमृत वाटिका निर्माण किया जा रह है। इस जिले के चार मंडलों की मिट्टी को 4 कलश में डाल कर दिल्ली तक पुहंचाया जा रहा है। इस 4 कलश में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत मिट्टी एकत्रित किया गया है।

इस मिट्टी की महक को थानेसर विधान सभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में महसूस किया गया। देश के शहीदों के सम्मान में थानेसर विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक व यादगार रही है। इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों का जोश व जज्बा देखने को मिला। इस तिंरगा व कलश यात्रा ने शहर के लाखों लोगों में शहीदों के सम्मान की अलख जगाने का काम किया है। इस तिंरगा व कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। अहम पहलु यह है कि इस तिंरगा व कलश यात्रा की अगुवाई प्रदेश महामंत्री वेदपाल, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा व भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान ने की है।


भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शहीदों को सम्मान देने और उनकी कुर्बानियों को याद करने के लिए थानेसर विधानसभा क्षेत्र की तरफ से तिंरगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिंरगा यात्रा सर्किट हाउस से शुरु होकर नए बस स्टेंड, मोहन नगर, मेन बाजार, रेलवे रोड़ और शहर के मुख्य बाजारों, मार्गों से होती हुई पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई।

rahul

इस यात्रा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुबल शर्मा, जिला महामंत्री सर्वजीत विर्क, भाजपा के युुवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साहिल सुधा, जिप के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रमेश सैनी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए। इस तिंरगा यात्रा में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति में देश भक्ति का जज्बा देखा जा सकता था।


भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी ने कहा कि आजादी  के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पूरा देश व प्रदेश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस आजादी के महोत्सव को लेकर मेरी माटी मेरा देश अभियान भी चलाया रहा है. इस अभियान के तहत प्रदेश में 9 से 14 अगस्त तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के तहत कलश व तिंरगा यात्राओं  का भी आयोजन किया है। इस कार्यक्रमों  को लेकर प्रत्येक भारतवासी में जोश नजर आ रहा है। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र से भी 4 कलश में कुरुक्षेत्र के गांवों की मिट्टी को दिल्ली ले जाया रहा है।

s
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के आदेशानुसार हर विधानसभा में तिंरगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिंरगा यात्रा मेरी माटी मेरा देश को भी पूर्णतया समर्पित रही है। इस समय भाजपा की तरफ से 15 अगस्त तिंरगा यात्रा निकाल आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इस आजादी की अमृत महोत्सव को पूरे देश में मनाया जा रहा है।


विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा की तरफ से थानेसर विधान सभा क्षेत्र की तिंरगा यात्रा निकाली गई है। इस तिंरगा यात्रा में उनकी विधान सभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस तिंरगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का काम किया गया है। इस तिंरगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया  गया है और जिस जिस मार्ग से तिंरगा गुजरी उस उस क्षेत्र के लोग तिंरगा यात्रा के साथ हो गए। इस तरह तिंरगा यात्रा के समापन तक कई किलोमीटर की तिंरगा यात्रा बन गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में तिंरगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।


भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान ने कहा कि भाजपा हाईकमान के आदेशानुसार थानेसर विधानसभा में तिंरगा यात्रा निकाली गई। यह तिंरगा शहर के सभी प्रमुख बाजारों व मार्गो से होकर गुजरी है और हजारों लोगों की संख्या यह दर्शाती है कि लोग पूरे जोश के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है और मेरी माटी मेरा देश अभियान को भी सफल बना रहे है। इस कलश यात्रा में चार मंडलों से शहीदों के गांवों से मिट्टी को चार कलश में रखा गया है। यह चारों कलश दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में लगाए जाऐंगे। इस समय पूरा देश मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस तिंरगा कलश यात्रा में सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured