Kurukshetra News : बेटियां अब अपने बुलंद हौंसलों के पंखों से भर रही है ऊंची उड़ान

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

Kurukshetra News : बेटियां अब अपने बुलंद हौंसलों के पंखों से भर रही है ऊंची उड़ान

kkr


kurukshetra News :  विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने हमेशा देश के साथ-साथ हरियाणा का नाम रोशन किया है।  इस कार्य में कुरुक्षेत्र के खिलाडिय़ों खासकर बेटियां खेलों में जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही है। 
आज के दौर में बेटियां असहाय नहीं, घर की शान हैं। शिक्षा, खेल व आर्मी के अलावा हर क्षेत्र में कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं। आए दिन राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं। यही वजह है कि बेटों की तरह अब बेटियां भी हौसले के पंख से ऊंची उड़ान भर रही हैं।

विधायक सुभाष सुधा शनिवार को 28 अक्टूबर से 9 नवबंर तक गुजरात में हुई 37वीं राष्टï्रीय खेल प्रतियोगिता के मार्शल आर्ट के फोनसे ग्रुप इवेंट में स्वर्ण पदक और एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली गांव बाहरी की मन्नत को सम्मानित करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने गांव बाहरी की मन्नत व उनके परिवार को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भईया दूज त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए 37वीं राष्टï्रीय खेल प्रतियोगिता के मार्शल आर्ट इवेंट में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि मन्नत ने जिले व प्रदेश को दीपावली के मौके पर एक शानदार तोहफा देने का काम किया है।
kkr
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सकरार बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सरकार द्वारा बेटियों को मजबूत मंच प्रदान किया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि दुनिया में हमारी बेटियां सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेटियों को सदैव आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते रहते हैं। सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए सरकार का खजाना खोल रखा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला स्तर पर खेल नर्सरियां खोली हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बेटियां प्रैक्टिस कर सकें। इतना ही नहीं खिलाडिय़ों को अच्छी डाइट के लिए हर महीने 2 हजार रुपये भी सरकार दे रही है। हरियाणा सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। ओलंपिक व पैरालम्पिक पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। 
kkr
एशियन व पैराएशियन पदक विजेताओं को 3 करोड़ तथा कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ रुपये सम्मान राशि मिल रही है। प्रदेश की खिलाडिय़ों का दमदम खम पूरी दुनिया देख रही है। डाक्टर, इंजीनियरों की पहचान अपने-अपने क्षेत्र तक होती है, लेकिन खिलाडिय़ों की पहचान पूरे विश्व में होती है। 
सरकार ने महिला खिलाडिय़ों के लिए साफ सुथरा वातावरण दिया है। खिलाडिय़ों को डाइट के लिए भत्ता दिया जा रहा है। केंद्र व हरियाणा सरकार ने नए बेटियों व महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाओं को लागू करके बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदली है। अब माता पिता की पहचान बेटियों के नाम पर हो रही है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured