हरियाणा के पूर्व CM हुड्‌डा पर किरण चौधरी का वार, कहा - कुछ लोग खुद ही कांग्रेस का मेनिफेस्टो बना रहे

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा के पूर्व CM हुड्‌डा पर किरण चौधरी का वार, कहा - कुछ लोग खुद ही कांग्रेस का मेनिफेस्टो बना रहे

pic


Haryana khabar :  हरियाणा के नारनौल में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने आप ही कांग्रेस का मेनिफेस्टो बना रहे हैं, जबकि सच्चाई है कि अभी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई भी मेनिफेस्टो जारी नहीं हुआ है। ऐसे में झूठी घोषणाएं करना सही नहीं रहता।

वे आज सीआईए रोड स्थित रईस गार्डन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस मौके पर कांग्रेस का महिला सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉक्टर राज सुरेश भी मुख्य रूप से उपस्थित रही। उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस विधायक दल की पूर्व नेता व पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी के कुछ लोग पेंशन बढ़ाने संबंधी वह अन्य कई बड़ी घोषणाएं अपने आप ही करने में लगे हुए हैं। जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐसी किसी भी घोषणा को मंजूरी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी लेवल पर एक मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा।

pic

उन्होंने कहा कि वे कभी भी झूठी घोषणाएं नहीं करती हैं तथा हमेशा सच्चाई के साथ ही रहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को अनेक कार्यों में राहत दी जाएगी। पिछले 1 माह से धरने पर बैठे क्लर्कों का वेतन भी कांग्रेस का राज होने के बाद बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से दुखी हो गई है तथा प्रदेश में परिवर्तन लाना चाहती है। जिसके चलते लोगों का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर हो गया है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व जिला प्रमुख भाई राम सिंह की पुत्रवधू डॉक्टर राज सुनेश ने आज पूर्व मंत्री किरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। गौरतलब है कि डॉक्टर राज सुरेश नगर परिषद के चुनाव के अध्यक्ष चुनाव के समय से ही पार्टी में सक्रिय रही हैं। हालांकि उन्हें आम आदमी पार्टी की टिकट नहीं मिली थी, लेकिन फिर भी वे काफी सक्रिय रही थी। वहीं वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा 10 साल जिला में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे वह पूर्व जिला प्रमुख भाई राम सिंह की पुत्रवधू हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured