झज्जर और हिसार आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने मे सबसे आगे , जानिए बाकी जिलों का क्या है हाल
![आने वाले दिनों मे हिसार से दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले रूट पर अब दौड़ेगी एसी बसें, सामान्य बस में किराया इतने रुपये होगा](https://haryanakhabar.com/static/c1e/client/101420/uploaded/f5f77a7b7e42b1d59ddaaf7e18de1312.jpeg)
Haryana Khabar : प्रधानमंत्री आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजना में विभिन्न बीमारियों के लगभग 1584 पैकेज शामिल हैं। इनमें से लगभग 800 पैकेज तो सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा भी जिन बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में संभव है, मरीज को लाभ देने के निर्देश हैं।
आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) के पैनल में शामिल सरकारी अस्पतालों की मार्च से सितंबर तक के आंकड़ों को देखें तो झज्जर और हिसार अव्वल रहते हुए ग्रीन जोन में हैं।
यमुनानगर, अंबाला, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र यलो जोन में शामिल हैं। पानीपत 13वें नंबर पर है। यहां औसतन 2689 मरीज हर माह भर्ती हुए, इनमें से 4.29 प्रतिशत मरीजों को आयुष्मान का लाभ दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रबंधक सोहन सिंह ग्रोवर ने यह जानकारी दी है।
जिला का नाम /हर माह भर्ती औसतन मरीज /आयुष्मान पात्र प्रतिशत
झज्जर 1039.00 385.00 37.05
हिसार 2256.86 675.14 29.92
यमुनानगर 2044.29 511.4 25.02
अंबाला 2949.00 578.43 19.61
चरखी दादरी 660.29 124.71 18.89
कुरुक्षेत्र 1128.14 193.29 17.13
सिरसा 2842 303.43 10.67
नारनौल 1578.57 163.71 10.37
रोहतक 1572.43 113.71 7.23
करनाल 2020.57 128.43 6.43
पंचकूला 3925.00 269.14 6.86
कैथल 2025.57 82.14 4.06
पानीपत 2689.43 115.43 4.06
फतेहाबाद 1366.14 79.86 5.85
गुरुग्राम 3069.14 113.29 3.69
नूंह 1211.71 36.00 2.97
रेवाड़ी 2164.29 73.71 3.41
पलवल 2027.57 55.86 2.75
फरीदाबाद 1916.00 32.14 1.68
जीन्द 1751.86 44.57 2.54
भिवानी 2205.71 28.75 1.30
सोनीपत 1736.29 13.71 0.79