इसरो आज बढ़ाएगा आदित्य L1 की कक्षा,126 दिन में पहुंचेगा L1 पॉइंट पर, पढ़े पूरी खबर

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

इसरो आज बढ़ाएगा आदित्य L1 की कक्षा,126 दिन में पहुंचेगा L1 पॉइंट पर, पढ़े पूरी खबर

आज आदित्य L1 की कक्षा बढ़ाएगा इसरो:अभी उसकी पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी 19,500 किमी, 126 दिन में L1 पॉइंट पर पहुंचेगा


इसरो आज बढ़ाएगा आदित्य L1 की कक्षा,  126 दिन में पहुंचेगा L1 पॉइंट पर , पढ़े पूरी खबर 

Haryana khabar :  पृथ्वी की अंडाकार कक्षा में पहुंचने के बाद आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट की आज यानी रविवार 3 सितंबर को सुबह करीब 11:45 बजे ऑर्बिट बढ़ाई जाएगी। इसरो के वैज्ञानिक ऑर्बिट बढ़ाने के लिए स्पेसक्राफ्ट के इंजन कुछ देर के लिए फायर करेंगे। अभी आदित्य 235 x 19500 Km की कक्षा में है।

 

 

आदित्य स्पेसक्राफ्ट को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 63 मिनट 19 सेकेंड बाद स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया था।

 

 

करीब 4 महीने बाद यह 15 लाख Km दूर लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है। ​

 

 

 

 

लैगरेंज पॉइंट का नाम इतालवी-फ्रेंच मैथमैटीशियन जोसेफी-लुई लैगरेंज के नाम पर रखा गया है। इसे बोलचाल में L1 नाम से जाना जाता है। ऐसे पांच पॉइंट धरती और सूर्य के बीच हैं, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस हो जाता है और सेंट्रिफ्यूगल फोर्स बन जाती है।

ऐसे में इस जगह पर अगर किसी ऑब्जेक्ट को रखा जाता है तो वह आसानी उस पॉइंट के चारो तरफ चक्कर लगाना शुरू कर देता है। पहला लैगरेंज पॉइंट धरती और सूर्य के बीच 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे कुल 5 लैंगरेंज पॉइंट मोजूद है।

इसरो का कहना है कि L1 पॉइंट के आस-पास हेलो ऑर्बिट में रखा गया सैटेलाइट सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देख सकता है। इससे रियल टाइम सोलर एक्टिविटीज और अंतरिक्ष के मौसम पर भी नजर रखी जा सकेगी। ये 6 जनवरी 2024 को L1 पॉइंट तक पहुंचेगा।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured