आधी रात गांव में घुसकर महिलाओं के साथ करता है ये काम, दहशत का है माहौल
![हरियाणा](https://haryanakhabar.com/static/c1e/client/101420/uploaded/9dfac23c046966c899c1d970d3066945.jpeg)
Haryana News : हरियाणा के अंबाला जिले के दुखेड़ी गांव में हाल ही में हुई एक घटना ने दहशत का माहौल बना दिया है, जहां रात के समय सफेद कमीज और धोती में लोहे के हेलमेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने गांव के घरों में सो रही महिलाओं पर हमला किया है। इस दरिंदे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, और गांववाले उसे पकड़ने के लिए तय कर रहे हैं।
गांव के एक सक्रिय नागरिक ने बताया कि यह व्यक्ति पहले मंदिर और खेड़े में दीया जलाकर पूजा करता है और फिर यही सफेद कमीज पहने व्यक्ति गांव के घरों में घुसता है। उसके बाद, वह गांववालों की आंखों के सामने ही गायब हो जाता है। इस घटना को गांव के सीसीटीवी कैमरों में कैद कर लिया गया है।
गांववालों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी है और स्थानीय नौजवानों ने गांव में ठीकरी पहरा लगाना शुरू कर दिया है। इस मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं।
गांव के बुजुर्गों ने बताया कि ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई है और वे चिंतित हैं कि इससे गांव की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। लोग आत्मरक्षा के लिए सतर्क हैं और पुलिस से सहायता की गुजारिश कर रहे हैं।