अरविंद केजरीवाल के पत्र को गृह मंत्री ने कहा आधारहीन, हरियाणा पर लगाया था आरोप

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

अरविंद केजरीवाल के पत्र को गृह मंत्री ने कहा आधारहीन, हरियाणा पर लगाया था आरोप

amit


Haryana Khabar : हरियाणा सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र का जवाब दिया है। जिसमें हरियाणा पर आरोप लगाया गया है कि वह हथिनी कुंड बैराज से यमुना के रास्ते दिल्ली की तरफ अधिक पानी छोड़ रहे हैं। जिसके कारण आज दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का पत्र आधारहीन और तथ्यों के विपरीत है। उन्हें वास्तविक स्थिति का ज्ञान नहीं है। हथनी कुंड एक बैराज है, बांध नहीं, इसीलिए पानी छोड़ने की मात्रा को नियंत्रित अथवा कम ज्यादा नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिंचाई सलाहकार रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह ने अरविंद केजरीवाल के पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने सत्यता एवं तथ्यों से अवगत नहीं करवाया है।

अमित
जो पानी हथिनीकुंड के बैराज में डाला जा रहा है वह हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड में हुई अत्यधिक बारिश का पानी है। इस पानी के कारण हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत जिलों में भी भूमि कटाव और जलभराव हुआ है। जिससे राज्य को जान माल का नुकसान हो रहा है।

यदि सीमित मात्रा में पानी छोड़ने का कोई प्रावधान होता तो यह हरियाणा राज्य के हित में भी होता। यह बैराज 1998 से 2000 के दौरान पहले बने हुए ताजे वाला बैराज की रिप्लेसमेंट के लिए बनाया गया था।

 हथिनीकुंड पर स्थित बैराज से सहयोगी राज्यों को 1984 के समझौता अनुसार पानी की आपूर्ति की जाती है। हथिनी कुंड बैराज का डिजाइन केंद्रीय जल आयोग द्वारा किया जाता है। इस बैराज में पानी को स्टोर करने का कोई तरीका नहीं है।

सीडब्ल्यूसी के दिशा निर्देशों के अनुसार इसमें 1लाख क्यूसेक से ज्यादा मात्रा में पानी आने पर पानी स्वयं यमुना नदी में चला जाता है अगर बैराज में आए पानी को रोकने का प्रयास किया जाए तो बैराज के सभी गेटों को छतिग्रस्त कर सकता है। जिससे पानी भयंकर बाढ़ में तब्दील होकर हरियाणा और दिल्ली में भारी तबाही मचा सकता है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured