हरियाणा के इन जिलों मे होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा के इन जिलों मे होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

हरियाणा के इन जिलों  मे होगी  झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी 


हरियाणा के इन जिलों  मे होगी  झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी 

Haryana Weather News : हरियाणा में लोग गर्मी और उमस (Heat and Humidity in Haryana) की मार झेल रहे थे, लेकिन अब सुहावने मौसम ने लोगों को राहत दिलाई है। लंबे इंतजार के बाद मानसून (Monsoon) की आंशिक सक्रियता से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी है। राज्य में फिलहाल चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों और गुरुग्राम में बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से सीमित क्षेत्रों में 17 सितंबर तक यही स्थिति रहने के आसार हैं। वहीं, 15 सितंबर से एक बार फिर नए सिरे से बारिश की गतिविधियों का दौर शुरू होने की संभावना है। राज्य में सितंबर के पहले पखवाड़े में औसत बारिश (Rain in Haryana) का स्तर सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, पेंड्रा से होकर गुजर रही है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवा में ट्रफ के रूप में अपनी धुरी पर समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर अवस्थित है।

इसके प्रभाव से राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना कायम है। पूर्वानुमान के अनुरूप उत्तर हरियाणा में 12 से 17 सितंबर की अवधि में मिश्रित प्रभाव का मौसम बना रहेगा।

दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा में 14 सितंबर को छोड़कर 17 सितंबर को यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं। जबकि पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में 13, 14, 15 व 16 सितंबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

शेष दिनों में यहां भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को राज्य में अधिकतम 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सिरसा और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस तापमान पानीपत के ऊझा में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ व करनाल सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured