हरियाणा मे बारिश पर लगा ब्रेक, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा मे बारिश पर लगा ब्रेक, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

 हरियाणा मे बारिश पर  लगा  ब्रेक, जानिए  कैसा रहेगा मौसम का मिजाज


हरियाणा मे बारिश पर  लगा  ब्रेक, जानिए  कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Haryana khabar :  हरियाणा के कई जिलों में बीते दिन बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, अब प्रदेश में पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाएगी। अगले दो दिनों में प्रदेश से मानसून विदाई ले लेगा। कई जिलों में दो दिन पहले बारिश हुई, लेकिन अब इसका दौर निकल गया है। मौसम विभाग की माने तो मानसून अब वापस जा रही है। यहीं कारण है कि पिछले दिनों बरसात का दौर बना था।

 

 

कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बरसात भी हुई। जिसका असर फसलों पर देखने को मिला था। टोहाना क्षेत्र में किसानों ने कुछ समय पहले ही सिंचाई की थी ऐसे में फसल जमीन पर भी बिछ गई।

इसके अलावा नरमा की चुगाई न होने के कारण फसल जमीन पर गिर गई थी। लेकिन राहत ये है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। जिससे किसानों को राहत मिली है।

अगर फतेहाबाद जिले में इस साल मानसून की बरसात का जिक्र करे तो जिला सुखा ही रहा है। इस बार 44 प्रतिशत मानसून की कम बरसात हुई है। जिसका सीधा असर फसलों पर देखने को मिला है। मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए है उसमें साफ नजर आ रहा है कि कई साल बाद ऐसा मौका आया है कि बरसात कम हुई है।

पिछले साल जिले में अच्छी बरसात हुई थी। यही कारण था कि इस बार 20 हजार हेक्टेयर धान का रकबा बढ़ गया था। लेकिन किसानों को क्या पता था कि बरसात नहीं होगी। गर्मी अधिक होने व बरसात न होने के कारण धान की फसल में पत्ता लपेट बीमारी आ गई। जिस कारण धान की फसल प्रभावित हुई है।

मानसून सीजन में होती है बरसात : 230.40 इस बार हुई बरसात : 137. 06 सामान्य से कम हुई बरसात : 44 प्रतिशत। उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग के डॉ. राजेश सिहाग ने कहा कि मौसम अब साफ हो गया है।

आने वाले दिनों में बरसात आने की संभावना नहीं है। इस बार मानसून की अच्छी बरसात न होने के कारण धान की फसल पर प्रभाव भी देखने को मिला है। पछेती धान की फसल में किसान लगातार ध्यान रखे ताकि बीमारी न आ सके।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured