हरियाणा के इस जिले को परिवहन मंत्री ने दिया दिवाली का गिफ्ट , करोड़ो की लागत से बनेगी 17 किलोमीटर लम्बी सड़क

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा के इस जिले को परिवहन मंत्री ने दिया दिवाली का गिफ्ट , करोड़ो की लागत से बनेगी 17 किलोमीटर लम्बी सड़क

हरियाणा के इस जिले को परिवहन मंत्री ने दिया दिवाली का गिफ्ट


Haryana Khabar - प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर- 65 निवासियों को दीपावली पर्व की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि सेक्टर के सभी मकान की सड़कें जो 36 गज, 100 गज, 160 गज, 250 गज, 350 गज, 500 गज और सभी सोसायटी के मकान के सामने से गुजरती हैं उनका निर्माण करवाया जाएगा। 

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों का शुभारंभ स्थानीय लोगों से नारियल तुड़वाकर किया। उन्होंने कहा कि सभी सड़कों के निर्माण कार्य पर करीब पांच करोड़ 50 लाख रुपए की लागत आएगी और सभी सड़कों की कुल लंबाई करीब 17 किलोमीटर होगी।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में विकास में कमी नहीं छोड़ी जाएगी। बल्लभगढ़ के विकास के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद कृष्ण पाल गुर्जर का भी आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले वाले बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए। जबकि वर्तमान में बल्लभगढ़ के चहुमुखी विकास कार्यों की विपक्षी भी दबी जुबां से प्रशंसा कर रहे हैं।

यह हैं स्थानीय विकास कार्य:-

कैबिनेट मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चहुमुखी विकास किसी से छुपा हुआ नहीं है। शिक्षा, चिकित्सा, सीवरेज व्यवस्था तथा पार्को के सौन्दर्यीकरण, मीठे पानी की सप्लाई और इंटर लाकिग टाइलों से गलियां बनाने और एलईडी दूधिया रोशनी की लाइटिंग सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured