Haryana Krishi Vikas Mela: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा कृषि विकास मेले में किया एन्जॉय , बजाए कई म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

Haryana Krishi Vikas Mela: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा कृषि विकास मेले में किया एन्जॉय , बजाए कई म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट

Haryana Agriculture Fair 2023


Haryana Krishi Vikas Mela 2023 : माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा किसान देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। उन्हें कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकियों और नवाचारों को अपनाकर व्यक्तिगत लाभ के साथ देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति आज हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि विकास मेला-2023 के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रही, जबकि सम्मानीय अतिथियों में कृषि मंत्री, हरियाणा जेपी दलाल व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मौजूद रहे।

इनके अलावा राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स व हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल के अध्यक्ष आदित्य देवी लाल सहित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा में प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार भी मंच पर उपस्थित रहें, जबकि हकृवि के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने मेले में सभी का स्वागत कर अभिनंदन किया।

Haryana Agriculture Fair 2023

उपराष्ट्रीय श्री जगदीप धनखड़ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा यदि आप बदलाव लाएंगे, तभी हमारा देश 2047 में जब अपनी आजादी की शताब्दी का जश्न मनाएगा। तभी भारत विश्व का नंबर-1 देश बनेगा। इसके लिए किसानों को कृषि उत्पादों के व्यापार के द्वारा कृषि उत्पादों में मूल्य वृद्धि करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के व्यापार के द्वारा, कृषि उत्पादों में मूल्य वृद्धि कर वे अपनी तरक्की सुनिश्चित करें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज लोग सरकारी व निजी कंपनियों से नौकरी छोडक़र कृषि से संबंधित व्यापार कर रहे हैं और कृषि उत्पादन में अपना हाथ आजमा रहे हैं, जोकि बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जो उत्पाद किसान पैदा कर रहे हैं उनको बाजार में स्वयं बेचें।

Haryana Agriculture Fair 2023

उन्होंने कहा किसान सरकार द्वारा इस संबंध में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी आय को बढ़ाएं। उपराष्ट्रपति ने कृषि के क्षेत्र में हो रही नई तकनीकी उन्नति और नवाचारों को अपनाने के लिए किसानों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों पर सरकार जो छूट दे रही है किसान उसका लाभ उठाएं।

वे सरकार द्वारा नए ट्रैक्टर पर दी जा रही सब्सिडी का भी लाभ उठाएं और अपनी पैदावार बढ़ाएं। उपराष्ट्रपति ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने एक तिहाई पदक अपने नाम किए हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के दूध, घी, दही में अनोखी शक्ति है क्योंकि जो काम हरियाणा के खिलाडिय़ों ने करके दिखाया है वह कोई और नहीं कर पाया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पहली बार एशियाई खेलों में 100 से अधिक पदक प्राप्त करने में सफल रहा है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured