हरियाणा में डिजिटल पॉलिसी को स्वीकृति की ओर बढ़ते कदम ,अंतिम मुहर की तैयारी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा में डिजिटल पॉलिसी को स्वीकृति की ओर बढ़ते कदम ,अंतिम मुहर की तैयारी

हरियाणा में डिजिटल पॉलिसी को स्वीकृति की ओर बढ़ते कदम ,अंतिम मुहर की तैयारी


Haryana Khabar : हरियाणा सरकार बहुत जल्दी डिजिटल पॉलिसी पर अंतिम मुहर लगा उसे सार्वजनिक कर सकती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस संदर्भ में अधिकारियों से पहले ही आदेश दिए हुए हैं।

 सूत्रों का कहना है कि बुधवार होने वाली कैबिनेट में भी इसे लाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार कई राज्यों की डिजिटल मीडिया पॉलिसी स्टडी व मंथन कर डीजीआईपीआर डॉक्टर अमित अग्रवाल द्वारा इसे अंतिम रूप दिया गया है।

 

 

प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों को एलआईसी के माध्यम से 5, 10 व 20 लाख रुपये का बीमा की सुविधा मुख्यमंत्री द्वारा कर दी गई है। सरकार द्वारा अब तक 5 लाख रुपये के लिए बीमा के प्रीमियम राशि का भुगतान खुद किया जा रहा है तथा भविष्य में 10 लाख रुपये तक बीमा की राशि के प्रीमियम का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। इसके अलावा 20 लाख रुपये बीमा की प्रीमियम राशि का 50 प्रतिशत भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा। 

सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। प्रदेश में 176 पत्रकारों को पेंशन दी जा रही है तथा 1262 पत्रकारों को मान्यता प्रदान की गई है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ऐसे पत्रकारों को मासिक पेंशन दी जा रही है, जिनका पत्रकारिता में 20 वर्ष अनुभव, 5 वर्ष तक मान्यता प्राप्त तथा 60 वर्ष तक आयु पूर्ण कर ली हो। सरकार द्वारा परिवहन विभाग की बसों में 4 हजार किलोमीटर तक मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके अलावासरकार द्वारा पत्रकारों की पेंशन को डीए के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पत्र-पत्रिकाओं में हमेशा समाज में जनजागरण का कार्य किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल जहां खुद मीडिया से सौहार्द व मैत्री पूर्ण रेवेया रखते है वहीं डी जी आई पी आर डॉक्टर अमित अग्रवाल भी मीडिया फ्रेंडली हैं।वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं।सरकार में चीफ प्रिंसिपल सेक्टरी राजेश खुल्लर खुद कई बार डी जी आई पी आर रहे हैं।इसके इलावा खुलर ए सी एस डी एच आई पी आर विभाग भी कई बार रहे हैं।खुलर मीडिया के लिए पंसदीदा उन अधिकारियों में से एक हैं जो सकात्मक सोच के धनी हैं व हर एक कि मदद के लिए उपलब्ध रहते हैं।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा हरियाणा के मीडिया से तालमेल व बेहतरीन सम्बन्ध रखने के लिए अरुण जेटली को दिल्ली,तरुण भण्डारी,प्रवीण अत्रे व सुदेश कटारिया को चण्डीगढ़ में जिम्मेदारियां दी गई हैं।तरुण भण्डारी पब्लिसिटी एडवाइजर के रूप में जहां मुख्यमंत्री की पब्लिसिटी की अहम भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं वहीं राजनैतिक रूप से मजबूत पकड़ रखने वाले भण्डारी अच्छे रणनीति कार भी होने की कारण अनेक दलों से बड़े चेहरे मुख्यमंत्री के झंडे के नीचे भजपा में शामिल कर संगनात्मक कौशल भी दिखा रहे हैं।प्रवीण अत्रे विपक्ष के किसीभी सवाल का जवाब देने के लिए जहां हर वक्त उपलब्ध हैं वहीं ब्राह्मणों की रणनीति में उनकी पकड़ है।

सुदेश कटारिया जिन्हें हाल ही में चीफ मीडिया कार्डिनेटर नियुक्ति किया गया है। सुदेश कटारिया ने पिछले काफी समय से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मीडिया का कामकाज अप्रत्यक्ष रूप से संभाला हुआ था। अब मुख्यमंत्री ने उन्हें विधिवत अपनी टीम में अधिकृत रूप से शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री के पांच मीडिया कार्डिनेटर पहले से काम कर रहे हैं। इनमें जगमोहन आनंद, अशोक छाबड़ा, राजकुमार कपूर, रणदीप घनघस और मुकेश वशिष्ठ शामिल हैं। इन सभी के मुखिया के रूप में सुदेश कटारिया कार्य करेंगे।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured