मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों और वीर जवानों को दी नववर्ष 2024 की बधाई व शुभकामनाएं

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों और वीर जवानों को दी नववर्ष 2024 की बधाई व शुभकामनाएं

manohar lal khatter


Yuva Haryana - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समस्त प्रदेशवासियों और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष सबके लिए मंगलमय हो और सबके परिवार में और अधिक सुख-समृद्धि लाए।

आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई उमंग लेकर आता है। नववर्ष नव संकल्प लेने का अवसर होता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ को चरितार्थ करना है। हम साल भर पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ जनकल्याण से जुड़ी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की मुहिम में और अधिक तीव्रता लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हमने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सुशासन की संस्कृति को विकसित करने का प्रयास किया है और काफी हद तक इसमें सफल भी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना और सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलते हुए प्रत्येक प्रदेशवासी के कल्याण और पूरे प्रदेश की एक समान प्रगति के प्रति संकल्पित है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग और परिश्रम के बल पर आज हरियाणा की गिनती देश के सर्वाधिक विकसित व अग्रणी राज्यों में होती है। प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और नई तकनीक के उपयोग से सुशासन प्रदान करने की दिशा में हुए उल्लेखनीय कार्य की देशभर में सराहना हो रही है।
 

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured