भारत सरकार ने यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने को दी मंजूरी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

भारत सरकार ने यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने को दी मंजूरी

यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने को दी मंजूरी 


Haryana News - हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि 26 अक्टूबर को प्रदेश सरकार का 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भारत सरकार ने यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने को  मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए हरियाणावासी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। यह हरियाणा को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर  बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा। 

मुख्यमंत्री आज हरियाणा निवास में राज्य सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पिंजौर में हॉट एयर बैलून गतिविधियां को बढ़ावा दिया जा रहा है, साहसिक खेल गतिविधियां टिक्कर ताल में पहले से ही संचालित हैं। 2 नवंबर को करनाल में सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। 

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured