हफ्ते भर में इतने हजार ज्यादा महंगा हुआ सोना , जानिए आज कितनी हो गई है एक तोले की कीमत

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हफ्ते भर में इतने हजार ज्यादा महंगा हुआ सोना , जानिए आज कितनी हो गई है एक तोले की कीमत

हफ्ते भर में   इतने हजार ज्यादा महंगा  हुआ सोना हुआ , जानिए आज  कितनी हो गई है एक तोले की कीमत 


भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते शानदार तेजी देखने को मिली है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1,064 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1,238 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक की शुरुआत में 9 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 57,332 था, जो शुक्रवार (13 अक्टूबर) तक बढ़कर 58,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 68,493 से बढ़कर 69,731 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
09 अक्टूबर, 2023-       57,332 रुपये प्रति 10 ग्राम
10 अक्टूबर, 2023-       57,479 रुपये प्रति 10 ग्राम
11 अक्टूबर, 2023-       57,860 रुपये प्रति 10 ग्राम
12 अक्टूबर, 2023-       58,144 रुपये प्रति 10 ग्राम
13 अक्टूबर, 2023-       58,396 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
09 अक्टूबर, 2023-       68,493 रुपये प्रति किलोग्राम
10 अक्टूबर, 2023-       68,583 रुपये प्रति किलोग्राम
11 अक्टूबर, 2023-       69,494 रुपये प्रति किलोग्राम
12 अक्टूबर, 2023-       69,699 रुपये प्रति किलोग्राम
13 अक्टूबर, 2023-       69,731 रुपये प्रति किलोग्राम

देश के 55 नए जिलों में सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य
गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा दिया है. सोने के आभूषणों और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण देश के 55 जिलों में लागू हो गया है. यह देश के 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगा.

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured