प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तम सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तम सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तम सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित


Haryana Police News : पुलिस विभाग द्वारा डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए प्रदेश में चार पुलिसकर्मियों तथा नकद पुरस्कार के लिए एक अन्य पुलिसकर्मी का नाम चयनित किया गया है। इस मौके पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने चयनित पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए तीन प्रकार के राज्य स्तरीय अवॉर्ड मंजूर किए गए हैं जिनमें मुख्यमंत्री वीरता पदक, गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक तथा डीजीपी उत्तम सेवा पदक शामिल हैं। 

police

इस योजना के तहत मुख्यमंत्री वीरता पदक विजेता को ईनाम स्वरूप 2 लाख रूपये, गृह मंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक विजेता को एक लाख रूपये तथा डीजीपी उत्तम सेवा पदक विजेता को 50 हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा , अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र/स्क्राल भी मिलेगा।

police

इसी कड़ी में डीजीपी उत्तम सेवा पदक विजेता के तहत हरियाणा प्रदेश में 4 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है जिन्हें 50 हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एक अन्य पुलिसकर्मी को 10 हजार रूपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में गठित कमेटी की सिफारिश पर इन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जा रहा है।

चयनित पुलिसकर्मियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार आईजी ट्रैफिक एंड हाईवे करनाल कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्रदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संबंधी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यातायात को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

police

इसी प्रकार, हैड कांस्टेबल अंकुश को साइबर सेल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। अंकुश द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर बनाई जाने वाली कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में उदाहरणात्मक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अंकुश ने 1600 से अधिक अध्यापको तथा विद्यार्थियों और 1250 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया।

इसी प्रकार, राम कुमार वर्तमान में हिसार जिला में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करते हुए कई गंभीर मामलों को सुलझाने में अपना सहयोग दिया। उनकी मेहनत व लगन के चलते इन्हें इंस्पेक्टर के पद पर भी पदोन्नति दी गई।

police

उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह जिला पंचकूला में कार्यरत है। ये सदैव अपनी ड्यूटी को लेकर काफी मेहनती तथा समर्पित रहे जिसके चलते इन्हें पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में पदोन्नत भी किया गया। ड्यूटी के दौरान इनकी कार्य प्रणाली बहुत ही व्यवस्थित तथा निष्पक्ष रही।

इसी प्रकार , शमशेर सिंह वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए कई मामलों में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके चलते इन्हें ईनाम स्वरूप 10 हजार रूपये की नकद राशि भेंट की जाएगी।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured