दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा , यमुना खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर, जाने मौसम से जुड़े अपडेट्स

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा , यमुना खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर, जाने मौसम से जुड़े अपडेट्स

खतरा


Haryana khabar : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 7 बजे 208.46 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3 मीटर ज्यादा है। राजधानी के वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास गढ़ी मांडू गांव पानी में डूब गया। यमुना नदी के किनारे बसे निचले इलाकों से 16 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा है। यमुना वजीराबाद से ओखला तक 22 किमी में है। केंद्रीय जल आयोग को आशंका है कि गुरुवार दोपहर तक जलस्तर 209 मीटर पहुंचने पर ज्यादातर इलाके जलमग्न हो जाएंगे। यहां NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं।

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में पानी भर गया।

इधर, हरियाणा में भी 13 जिलों में यमुना का पानी घुस चुका है। 240 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। धीरे धीरे यमुना का पानी अब आगे की और बढ़ रहा है, इससे आज पांच जिले- जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल और सिरसा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं।

उधर, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बुधवार को 3 लोग नदी में बह गए। चमोली जिले में 5 जगहों पर लैंडस्लाइड के चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद है। गंगोत्री, यमुनोत्री और रुद्रप्रयाग हाईवे भी बंद है। चमोली समेत कई जिलों में आज स्कूल बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और 1189 सड़कें बंद होने से करीब 20 हजार पर्यटक फंस गए हैं। वे ऐसे इलाकों में फंसे हैं, जहां न बिजली है और न ही फोन नेटवर्क।

राज्य में 24 जून से अब तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है। 51 जगह लैंड स्लाइड हुई है और 32 जगह बाढ़ आ चुकी है। CM ने इसे राज्य में 50 साल में आई सबसे बड़ी त्रासदी बताया है।

फसे लोग

मौसम से जुड़े अपडेट्स...

  • बीते 24 घंटें में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश में कमी आई है। वहीं, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में जमकर बारिश हुई।
  • दिल्ली में MCD ने 13 स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग बुलाई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल भी इसमें शामिल होंगे।
  • यमुना नदी के जलस्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1978 में यमुना का हाईएस्ट वाटर लेवल 207.49 मीटर पहुंचा था। इस बार यह 208 मीटर पार कर गया। ऐसा हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते हुआ।
  • हिमाचल में 7 से 11 जुलाई तक सामान्य कोटे से 436% ज्यादा बारिश होने से 40 पुल बह चुके हैं।
  • हिमाचल में 50 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 25 हजार लोग तीन दिन से कुल्लू-मनाली में फंसे थे।
  • पंजाब के 14 जिलों के 1,058 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured