यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भयानक कार और ट्रक का Accident,कार में सवार एक परिवार के 5 लोगों की मौत

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भयानक कार और ट्रक का Accident,कार में सवार एक परिवार के 5 लोगों की मौत

Car Accident on Yamuna Expressway


Yamuna Express Way Car Accident: नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा एक ट्रक और कार की टक्कर के परिणामस्वरूप हुआ, जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई और छत बुरी तरह चकनाचूर हो गई। इससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिनके शवों के टुकड़े हो गए।

एक परिवार के सदस्य, दिल्ली के रहने वाले
मिली जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को कार से निकाला। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में 3 बच्चे हैं और तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं और जेजे कॉलोनी फेज-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली के रहने वाले थे।


घायलों और मृतकों में यह लोग शामिल
पुलिस के अनुसार, मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड शामिल है। इसके अलावा हादसे में बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष, कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष, ज्योति पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष और सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष की मौत हुई है।

घायलों में सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष, आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 8 वर्ष, आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष शामिल हैं।


साले की मौत का शोक मनाने जा रहे थे
हादसा ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर हुआ है। मूलरूप से झारखंड निवासी उपेंद्र बैठा दिल्ली में कारोबार करते हैं। उपेंद्र के साले की शुक्रवार को मौत हो गई थी, जिसका शोक मनाने के लिए वह परिवार सहित शुक्रवार की रात झारखंड जाने के लिए निकले थे।

कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में पहुंची ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल DCP अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की जान गई है। आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured