जल्द बनेगा जिला कांग्रेस का बूथ स्तर तक संगठन : संजय महाराज

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

जल्द बनेगा जिला कांग्रेस का बूथ स्तर तक संगठन : संजय महाराज

Kurukshetra Congress performance


Kurukshetra Congress News : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए कुरुक्षेत्र जिला कॉर्डिनेटर संजय महाराज ने कहा है कि बहुत जल्द कुरूक्षेत्र जिला में बूथ स्तर तक संगठन बनाया जाएगा। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।

इसको लेकर उन्होने कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई। बैठक मे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कॉर्डिनेटर बनाए गए जगदीश राठी समेत जिला भर के कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।  


संजय महाराज ने बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही जिला के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष बनाए जाएंगें। संगठन के बनने से पार्टी पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ उभरेगी। संजय महाराज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए जी जान से कार्य करना है।

congress

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की जान है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभक्त पार्टी रही है। देश की आजादी की लडाई में कांग्रेस के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। संजय महाराज ने कहा कि देश को मोदी सरकार से छुटकारा दिलवाना है और रूके पड़े विकास को फिर से शुरु करवाना है।


जिला कॉर्डिनेटर ने कहा कि वे रोजाना कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र मे कार्यकर्ताओं से मिलेंगें। कोई भी कार्यकर्ता उनसेे आकर मिल सकता है। उन्होने  कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करता है।

कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होने कहा कि अपने इर्द गिर्द सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए दिन रात एक कर देनी है ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और नए लोगों को कांग्रेस में शामिल करवाया जा सके।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured