हरियाणा में ठंड का असर, अगले दो दिनों के लिए कोहरे का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा में ठंड का असर, अगले दो दिनों के लिए कोहरे का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

weather


Haryana Weather News : हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है, और अगले दो दिनों के लिए कोहरे की वजह से ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बावजूद, पश्चिम विक्षोभ से भी राहत नहीं मिली है और दस से अधिक जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

शनिवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ, लेकिन रात के तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी हुई और दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। रविवार को भी पश्चिम विक्षोभ का असर बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने कोहरे की वजह से दो दिनों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सोमवार तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। इसके बावजूद, मौसम विभाग ने बताया कि सर्दी से राहत के आसार अभी तक नहीं हैं और ठंड जारी रहेगी।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

  • भिवानी 6.7
  • हिसार 6.9
  • करनाल 7.5
  • महेंद्रगढ़ 8.0
  • अंबाला 8.1
  • पंचकूला 8.5
  • फतेहाबाद 8.8
  • रेवाड़ी 9.0

हिसार में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना सामान्य माना जाता है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured