पानीपत में तीज के रंग में रंगेंगे CM , 101 से ज्यादा महिलाओं को करेंगे सम्मानित , जानिए पूरी खबर

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

पानीपत में तीज के रंग में रंगेंगे CM , 101 से ज्यादा महिलाओं को करेंगे सम्मानित , जानिए पूरी खबर

h


Haryana khabar : पानीपत में आज राज्य स्तरीय तीज महोत्सव मनाया जाएगा। प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में CM मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे। सेक्टर 13-17 के गुरु तेग बहादुर मैदान में आयोजित किए जा रहे महोत्सव की प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह त्योहार महिलाओं को समर्पित रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 25 हजार महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 101 से ज्यादा महिलाओं को सम्मानित करेंगे व 25 हजार से ज्यादा महिलाओं को तीज की कोथली प्रदान करेंगे।


डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि कार्यक्रम में वे ही पुरूष प्रवेश कर सकेंगे, जिन्हें प्रशासन की और से आई कार्ड उपलब्ध होंगे। उन्हीं अधिकारियों को भी कार्यक्रम के अन्दर जाने की अनुमति दी गई है, जिनकी ड्यूटी लगाई गई है। बिना अधिकृत परिचय पत्र के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी समारोह स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।


इसमें 55 के करीब स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लगेंगे। 35 स्टॉलों पर फूड कोर्ट उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में 500 के करीब बसों में महिलाएं विभिन्न जिलों से शामिल होंगी। अलग से ट्रैफिक प्लान प्रशासन की तरफ से जारी किया गया है। जिन महिलाओं को राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में कौथली देकर सम्मानित किया जाएगा, उनके बैठने की मंच के साथ व्यवस्था की गई है। पूरा समारोह स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured