कुरुक्षेत्र के गांवों व शहरी क्षेत्र में 467 जगहों पर एक साथ चला स्वच्छता अभियान

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

कुरुक्षेत्र के गांवों व शहरी क्षेत्र में 467 जगहों पर एक साथ चला स्वच्छता अभियान

kkr


कुरुक्षेत्र के 419 गांवों व शहरी क्षेत्र में एक साथ 467 जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता अभियान उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार चलाया गया। इन आदेशों के बाद ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता की कमान सीईओ अशोक कुमार मुंजाल व शहरी क्षेत्र में जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया ने संभाली।  इसके अलावा जिला परिषद की चेयरमैन कवंलजीत कौर, सरपंच व पंचों के साथ साथ वार्डो के सदस्यों ने भी अलग अलग जगहों पर अपना श्रमदान दिया।


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि उपायुक्त आदेशानुसार कुरुक्षेत्र के सभी गांवोंं में एक साथ 467 जगहों पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इन कार्यक्रमोंं में सरपंच व पंचोंं सहित तमात सदस्यों व आमजन ने भाग लिया।

kkr

इन सभी कार्यक्रम की फोटो व वीडियों को सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इस साल पहली बार एक साथ सभी जगहों पर गांव व शहरों को साफ करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाए गए और अधिक से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।


उन्होंंने कहा कि गांवों में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रहेगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा बकायदा शैड्यूल भी तैयार किया है। यह स्वच्छता अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती के उपलक्ष पर चलाया जा रहा है और 2 अक्टूबर को भी जंयती के दिन स्वच्छता अभियान में एक घंटा श्रम दान किया जाएगा। सभी लोगों से भी रोजाना एक घंटा श्रमदान करने की अपील की जा रही है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured