पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पर भड़के अजय सिंह चौटाला, बोल दी ऐसी बात की लड़खड़ा गई जुबान

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पर भड़के अजय सिंह चौटाला, बोल दी ऐसी बात की लड़खड़ा गई जुबान

Ajay चौटाला


Haryana khabar ई-टेंडरिंग प्रणाली को लेकर जेजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पंचायत मंत्री के लिए दो बार पागल शब्द का इस्तेमाल किया। चौटाला बोले संगठन के बिना सरकारें नहीं बनती पागल को सोचना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक सरपंचों के आंदोलन के बाद पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को लेकर पूछे गए सवाल पर डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि संगठन के बिना सरकारें नहीं बनती, पागल को सोचना चाहिए, संगठन से ही सरकार बनती है और संगठन से ही सरकार चलती है। कभी सरकारों से संगठन नहीं खड़े होते। Ajay choutala
उनका जवाब तब सामने आया जब पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा था कि संगठन चलाने वाले संगठन का काम देखें। सरकार का काम सरकार चलाने वालों पर छोड़ना चाहिए। डा. अजय सिंह चौटाला मंगलवार को सिरसा में जजपा की जिला स्तरीय बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे।
वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर बोले कि आम आदमी पार्टी को देश की किसी भी व्यवस्था पर विश्वास नहीं है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured