फसल अवशेषों में आग लगाने पर 50 लोगों पर किया 1 लाख 27 हजार 500 रुपए का जुर्माना

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

फसल अवशेषों में आग लगाने पर 50 लोगों पर किया 1 लाख 27 हजार 500 रुपए का जुर्माना

kisan news


Kisan News : उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों को सेटेलाइट के साथ-साथ पटवारी, ग्राम सचिव व अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इन दोनों माध्यमों के जरिए जिले में अब तक 57 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है, इनमें से हरसेक सेटेलाइट से 28 और पटवारी, ग्राम सचिव के माध्यम से 29 सूचनाएं प्राप्त हुई है।

इन 57 जगहों में 50 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है और 1 मामले में अभी कार्रवाई की जा रही है। अहम पहलू यह है कि फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 50 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 1 लाख 27 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी किया गया है। इस जुर्माने की राशि में से 1 लाख 12 हजार 500 रुपए की राशि जमा करवा ली गई है।


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर अपनी पैनी निगाहे रखेंगे और ऐसे लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना लगाना भी सुनिश्चित करेंगे।

इन आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए, सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेषों में आग ना लगा सके। अगर कोई किसान या व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। अब तक इस जिले में बासमती की 7373 एकड और नॉन बासमती 86980 एकड़ भूमि पर धान की फसल की कटाई का कार्य किया जा चुका है।

अब तक कृषि विभाग के अधिकारियों को विभिन्न साधनों के जरिए 29 मामलों और हरसेक के माध्यम से 28 मामलों सहित 57 स्थानों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली। इन सूचनाओं के आधार पर 50 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना सही पाई गई। इन 50 जगहों पर आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां पर 50 लोगों के खिलाफ चालान करके 1 लाख 27 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से फसल अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए किसानों को आर्थिक रूप से लाभ दिया जा रहा है। किसानों को प्रति एकड़ 1 हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना का अधिक से अधिक किसानों को फायदा उठाना चाहिए।

सीआरएम स्कीम के तहत कृषि विभाग की तरफ से आईईसी एक्टिविटी का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों में आग ना लगाने के फायदों और नुक्सान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured