हरियाणा की 2000 महिलाएं जाएंगी दिल्ली संसद , नारी शक्ति वंदन विधेयक की बनेगी साक्षी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा की 2000 महिलाएं जाएंगी दिल्ली संसद , नारी शक्ति वंदन विधेयक की बनेगी साक्षी

हरियाणा की 2000 महिलाएं जाएंगी  दिल्ली संसद , नारी शक्ति वंदन विधेयक की बनेगी  साक्षी 


हरियाणा की 2000 महिलाएं जाएंगी  दिल्ली संसद , नारी शक्ति वंदन विधेयक की बनेगी  साक्षी 

Haryana Khabar :  केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन विधायक की साक्षी हरियाणा और राजस्थान की आम महिलाएं बनेगी।  दोनों राज्यों से 4000 महिलाएं आज दिल्ली भ्रमण पर जाएंगी ।  हरियाणा में हर जिले से करीब 100 महिलाओं का दिल्ली जाने के लिए चयन किया गया है।  हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ इसके लिए पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर चुके हैं । महिलाओं को संसद भी ले जाया जाएगा । 

हरियाणा की महिला सांसद विधायक भी होगी । शामिल महिलाओं के लिए दिल्ली भ्रमण में हरियाणा की महिला सांसद और महिला विधायक भी शामिल होंगे।  यह महिलाएं हरियाणा से सीधे संबंधित मंत्रियों और सांसदों के सरकारी आवास पहुंचेंगी ।  जहां से वह गाड़ियों से संसद भवन के लिए रवाना होंगे।  यह महिलाएं संसद की कार्यवाही के साथ ही नारी शक्ति वदन विधेयक को पेश होते हुए दिखेंगी । 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इससे पहले हरियाणा की महिलाओं को दिल्ली भ्रमण कर चुके हैं।  राहुल पिछले कुछ दिनों पहले हरियाणा आए थे।  जहां उन्होंने खेत में धान की फसल की रोपाई की इस दौरान उनकी मुलाकात हरियाणा की कुछ महिलाओं से हुई । राहुल ने उन्हें दिल्ली घूमने और घर पर लंच करने का न्योता दिया।  इसके बाद हरियाणा से एक बस के जरिए महिलाएं दिल्ली पहुंची। 

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured