शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दी Y+ सिक्योरिटी

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Bollywood

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दी Y+ सिक्योरिटी

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दी Y+ सिक्योरिटी


बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को मुंबई पुलिस ने Y+ सिक्योरिटी दी है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि शाहरुख को उनकी फिल्म 'पठान' और 'जवान' की सफलता से असंतुष्ट कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहरुख ने खुद इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा दी गई है। इस Y+ सिक्योरिटी के अंतर्गत 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 पुलिसकर्मी वेपन्स के साथ 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे। अब तक शाहरुख खान की सुरक्षा में मुंबई पुलिस के दो कांस्टेबल हर पल उनके साथ मौजूद रहते थे।

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सभी पुलिस ज्यूरिडिक्शन को नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी यूनिट कमांडरों से रिक्वेस्ट की है कि शाहरुख खान को तत्काल प्रभाव से Y+ सिक्योरिटी दी जाए। उनकी सिक्योरिटी में मौजूद सुरक्षाकर्मी MP-5 मशीन गन, AK-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्टल से लैस होंगे। पुलिस ने बताया कि खान के बंगले पर भी हर समय चार सशस्त्र पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

बड़ी बात यह है कि शाहरुख अपने सुरक्षा कवर के लिए खुद भुगतान करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भारत में निजी सुरक्षाकर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने की अनुमति नहीं दी जाती है। बहरहाल, यह सिक्योरिटी तब तक ही रहेगी जब तक कमेटी खतरे का रिव्यू नहीं कर लेती।


इसके पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकियों के बाद Y+ सिक्योरिटी मुहैया कराई गई थी। इसके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर को X सिक्योरिटी कवर मिला हुआ है जिसमें उन्हें 3 PSOS मिले हुए हैं जो तीन शिफ्ट में 24 घंटे उनके साथ रहते हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured