सावन के मौके पर घर में की भोलेनाथ की पूजा, भक्ति में डूबे संजय दत्त, शेयर कीं फोटोज

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Bollywood

सावन के मौके पर घर में की भोलेनाथ की पूजा, भक्ति में डूबे संजय दत्त, शेयर कीं फोटोज

pic


Haryana khabar :  बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने सावन के मौके पर मुंबई स्थित अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। एक्टर ने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आए।


इन फोटो में एक्टर अपने घर की छत पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कुर्ता- पजामा पहना हुआ है। संजय ने बड़े ही विधि- विधान के साथ पूजा पाठ की। फोटोज में उनके साथ कई पंडित भी दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में संजू बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद @श्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव'।

pic

संजय दत्त 29 जुलाई को 64 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ था। इस खास मौके पर उनकी वाइफ मान्यता दत्त ने एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई थी। बाबा ने अपने बर्थडे के दिन घर से बाहर निकल कर वहां पर मौजूद अपने फैंस और मीडिया वालों से मुलाकात भी की थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

pic

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संजय दत्त अब पंजाबी इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म को साइन किया है। एक्टर की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आ रहे हैं। ये न्यूज मिलते ही संजू बाबा के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured