हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव पहुंचे बिग बॉस ओटीटी 2 में, सलमान खान को रोस्ट करने वाली वीडियो की हाइड
![ElvishAashita](https://haryanakhabar.com/static/c1e/client/101420/uploaded/d79b800565f8d44a9a48d906565384f3.jpg)
Haryana Khabar : गुरुग्राम के वजीराबाद गांव का रहने वाला 25 वर्षीय मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव की बिग बॉस OTT सीजन 2 में एंट्री हो गई है। बीते दिनों साइरस ब्रोचा के बाहर जाने के बाद शो में महज 8 कंटेस्टेंट्स ही बचे थे। 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री में एल्विश यादव और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया को जगह मिली है।
एल्विश एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते है। उसके पिता राम अवतार यादव एक शिक्षक हैं। उनकी माता गृहिणी है और कई बार एल्विश अपनी माता के साथ भी वीडियो बनाते हैं।
एलविश यादव ने अपनी शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से हासिल की। उसने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया। उसने 2016 में यूट्यूब वीडियो बनानी शुरू की थी। कुछ ही समय में उसे दर्शकों से काफी प्यार मिलने लगा।
वह अपनी वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुआ। फरवरी 2018 तक यूट्यूब पर उसके 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए थे और 2019 तक उसके दूसरे चैनल पर 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए।
कुछ महीने पहले एल्विश तब चर्चा में आए जब मार्च 2023 में गुरुग्राम में जी20 कार्यक्रम स्थल से 2 लोग फूलों के गमले चुरा रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि वायरल वीडियो में दिख रही कार एल्विश की है।
हालांकि इस एल्विश यादव ने ट्विटर के माध्यम से स्पष्ट कर दिया था कि कार उनकी नही है और सभी से उसने गलत जानकारी न फैलाने की अपील भी की थी।
एल्विश यादव अपने चैनल से बिग बॉस और सलमान खान को भी रोस्ट किया करते थे। ऐसे में एल्विश खुद जब बिग बॉस के मेंबर बन गए है तो उन्होंने बिग बॉस और सलमान खान की रोस्ट की हुई वीडियो अपने चैनल से हाइड कर दी है।