गदर-2 ने तोड़ा बाहुबली-2 का रिकॉर्ड , दूसरी सबसे बड़ी बनी हिंदी फिल्म

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Bollywood

गदर-2 ने तोड़ा बाहुबली-2 का रिकॉर्ड , दूसरी सबसे बड़ी बनी हिंदी फिल्म

गदर-2 ने तोड़ा बाहुबली-2 का रिकॉर्ड , दूसरी सबसे बड़ी बनी हिंदी फिल्म 


गदर-2 ने तोड़ा बाहुबली-2 का रिकॉर्ड , दूसरी सबसे बड़ी बनी हिंदी फिल्म 

Bollywood movies 2023 :  गदर-2 ने बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने रिलीज के 29 दिनों बाद यह कारनामा कर दिखाया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 511 करोड़ रुपए हो गया है। इसी के साथ यह दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर शाहरुख खान की पठान है। पठान ने 543 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इस हिसाब से गदर-2 को पठान के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी भी 35 करोड़ रुपए कमाने होंगे।

बाहुबली-2 के हिंदी वर्जन ने 510.99 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। 2017 में रिलीज इस फिल्म ने जो रिकॉर्ड बनाया, वो पांच साल तक टूट न सका। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि इसका रिकॉर्ड टूट ही नहीं सकता। हालांकि 2023 में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई।

इस फिल्म ने न सिर्फ बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि इससे आगे भी निकली। किसे पता था कि 2023 में एक और फिल्म रिलीज होगी जो बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। सनी देओल की गदर-2 ने यह कारनामा सिर्फ 29 दिनों में कर दिखाया है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि अगर गदर-2 सोलो रिलीज होती और फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स मिलते तो यह पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती थी। गदर-2 शुरुआत से 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। वहीं पठान 5500 स्क्रीन्स पर खुली थी। पठान सिंगल रिलीज फिल्म थी, जबकि गदर-2 का अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 से क्लैश हुआ था।

नई फिल्मों के रिलीज के बाद गदर-2 की कमाई थम गई है। फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। स्क्रीनकाउंट में कमी की गई है। बंगाल में एक ही दिन में गदर-2 के 100 स्क्रीन्स कम हुए हैं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured