बॉलीवुड के खिलाड़ी बर्थडे पर महाकाल की शरण में पहुंचे , कहा- 'हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Bollywood

बॉलीवुड के खिलाड़ी बर्थडे पर महाकाल की शरण में पहुंचे , कहा- 'हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे

बॉलीवुड के खिलाड़ी बर्थडे पर महाकाल की शरण में पहुंचे , कहा- 'हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे


बॉलीवुड के खिलाड़ी बर्थडे पर महाकाल की शरण में पहुंचे , कहा- 'हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज 3 सेलिब्रिटीज ने हाजिरी दी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बर्थडे पर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। अक्षय के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वे भस्म आरती में भी शामिल हुए।

एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी 'मिशन रानीगंज' की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की। क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए। बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भी बाद में महाकाल मंदिर पहुंचीं। वे भोग आरती में शामिल हुईं।इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म OMG-2 की शूटिंग के लिए अक्टूबर 2021 में उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

महाकाल का आज भांग, सूखे मेवों, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई।

भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। अक्षय ने धोती - सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता - पायजामा पहना हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। पं. आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।

एक्टर अक्षय कुमार बेटे आरव कुमार, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।

पुजारी आशीष शर्मा से अक्षय कुमार ने श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुजारी से कहा, यहां आना जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा है।

पुजारी आशीष शर्मा से अक्षय कुमार ने श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुजारी से कहा, यहां आना जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा है।

अक्षय कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा, 'हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे।' शिखर धवन ने कहा, 'भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।' शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'ये छोटी-छोटी चीजें हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।'

स्टार क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।

साइना नेहवाल पिता डॉ. हरवीर सिंह और मां उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं। साइना ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे भोग आरती में भी शामिल हुईं। पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि साइना ने देश और उनके द्वारा चलाई जा रही एकैडमी के लिए भगवान से प्रार्थना की है। भगवान को जल अर्पित किया। खिलाड़ी भारत का नाम गौरवांवित करें, यही प्रार्थना की है। मंदिर समिति ने साइना का महाकाल का चित्र भेट कर सम्मान किया।

मां उषा नेहवाल के साथ साइना नेहवाल। पिता डॉ. हरवीर सिंह भी साथ आए। सानिया अपने परिवार के साथ महाकाल की भोग आरती में शामिल हुईं।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured