Navratri 2023: 30 सालो बाद बन रहा है ये अद्भुत योग, इन राशि वालो पर बरसेगी मां की कृपा

Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Astrology

Navratri 2023: 30 सालो बाद बन रहा है ये अद्भुत योग, इन राशि वालो पर बरसेगी मां की कृपा

नवरात्री 2023


navratri 2023 : नवरात्र के इस बार विशेष महत्वपूर्ण और अद्भुत है। बुधाआदित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग इस नवरात्र में बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य राममेहर शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन सूर्य और बुध कन्या राशि में विराजमान रहेंगे और इससे बुधाआदित्य योग बनेगा। वैद्युती योग भी इस दिन का विशेष और शुभ संकेत है।

नवरात्र में इस बार 9 दिन होंगे और प्रतिदिन विशेष देवी की पूजा की जाएगी। पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौंवे दिन सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाएगी।

नवरात्र में अखंड ज्योत जलाने का अत्यंत महत्व है और मां दुर्गा की सवारी भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है, हाथी को ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के दिन सुबह उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए।

नवरात्री के शुभ अवसर पर आपको धन, समृद्धि और शक्ति का आशीर्वाद हो।

AROUND THE WEB

Bollywood

Featured